फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: स्वास्थ्य विभाग रहेगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निकाय चुनाव में बुधवार को मतदान होगा। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट रहेगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 30 से ज्यादा बेड आरक्षित किए गए हैं, साथ ही चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी इमरजेंसी में इलाज के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि मेडिकल की इमरजेंसी में 20 बेड आरक्षित हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि इमरजेंसी में पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 10 से ज्यादा बेड आरक्षित हैं। स्टाफ की कमी होने के बावजूद मरीजों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इनके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मतदान बूथ पर किसी स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है उसे सीएचसी तक ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस रहेगी। 102 एंबुलेंस की भी मदद ली जा सकती है। मवाना, सरधना और कताई मिल पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी। कोई चिकित्सक या स्टाफ अगर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कराई गई फॉगिंग
शहर और देहात में जिन-जिन स्थानों पर मतदानकर्मी रुके हैं, वहां-वहां स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कराई है, ताकि मतदानकर्मी मच्छरों से बचे रहें। सीएमओ ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम ने दिनभर फॉगिंग की है।
विज्ञापन


200 से ज्यादा स्टाफ की लगी ड्यूटी
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 200 से ज्यादा स्टाफ की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है, जिससे मेडिकल, जिला और सीएचसी पर चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती करने में अधिकारियों को दिक्कत हुई है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय से 200 से ज्यादा स्टाफ और चिकित्सकों की ड्यूटी मतदान में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें