भाजपा महाजनसंपर्क अभियान हुआ शुरू
- तीन दिवसीय अभियान में जुटे सारे दिग्गज
- सुबह और शाम को वार्डवार चला भ्रमण अभियान
मेरठ।
भाजपा का तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। जिसमें प्रदेश स्तरीय नेताओं से महानगर स्तर तक के नेता कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों में घूमे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। पहले दिन का पहला अभियान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चला और इसके बाद दूसरे वार्डो में शाम को 4 बजे से 7 बजे तक चला।
पहले दिन जनसंपर्क अभियान में नेताओं ने 36 वार्ड पूरे किये। 18 वार्ड में सुबह और 18 वार्ड में शाम को जनसंपर्क किया गया। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, बिजेंद्र अग्रवाल, मंगल सैन, पूर्व एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, कृष्ण गोपाल, सुरेश जैन रितुराज, जयकरण गुप्ता, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, दिगंबर सिंह चौहान और सुनील भराला अलग-अलग वार्ड में मौजूद रहे।
महानगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी इसी तरह अलग-अलग वार्डों में जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। जिसमें युवाओं की टोलियों के साथ नेता प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।