फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विरतण में धांधली पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रोक्सी के जरिये जनपद में हो रही राशन की धांधली पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने जांच बैठा दी है। कई विभागों के अधिकारियों की देखरेख में बनी टीम महानगर से लेकर नगर पंचायत व नगर पालिका स्थित राशन दुकानों की जांच कर रिकार्ड उपलब्ध कराया कराया जाएगा। घर बैठकर सत्यापन की रिपोर्ट लगाने वाले पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

जनपद में मशीनों के जरिये बांटे जाने वाले राशन पर भी डाका डाला जा रहा है। प्रॉक्सी के जरिये राशन डीलरों ने पात्रों को बांटे जाने वाले राशन को हजम करने का रास्ता निकाल लिया है। मशीन से राशन बांटने की व्यवस्था तो है लेकिन प्रॉक्सी के जरिये भी राशन बांटने की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रक्रिया के तहत जनपद के राशन डीलर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से घोटाले को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला माय सिटी ने इस मामले की खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर छपने के बाद हरकत में आए जिला आपूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए। डीएसओ राजेश कुमार ने बताया कि महानगर से लेकर नगर पंचायत व नगर पालिका तक की राशन दुकानों की जांच कराई जाएगी। घपला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें