सीसीएसयू ने एलएलबी की चौथी मेरिट जारी कर दी है। एडेड कॉलेजों में अब भी मेरिट हाई है। फर्स्ट डिविजन से पहले दाखिला नहीं है। डीएवी मुजफ्फरनगर कॉलेज को छोड़कर बाकी एडेड कॉलेजों की चौथी मेरिट 60 फीसदी से ऊपर है। इसके दाखिले पांच सितंबर तक होंगे।
विवि ने शुक्रवार शाम को मेरिट जारी की। मेरठ कॉलेज में जनरल कैटेगरी की मेरिट 70.29, ओबीसी 66.58 और एससी की 57.17 फीसदी पर पहुंची। एनएएस कॉलेज की क्रमश: मेरिट 68.40, 66.11, 56.20 पहुंची है। गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज की क्रमश: 71.70, 61.76, 57.50 फीसदी पहुंची। एनआरईसी कॉलेज खुर्जा की 65.67, 60.83 और 57.81 प्रतिशत, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की 58.38, 57.30, 47.27 और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की मेरिट क्रमश: 64.0, 61.92 और 57.09 मेरिट गई। विवि को लॉ की सीट भरने के लिए और मेरिट जारी करनी पड़ सकती है। कई निजी कॉलेजों में भी मेरिट हाई है।
पांच को बैक परीक्षा स्थगित
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा 2017 की बैक परीक्षा पांच सितंबर से शुरू होनी थी। विवि ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए पांच सितंबर को होने वाले सभी पेपर स्थगित कर दिए हैं। वजह यह है कि एआईफुक्टो के आह्वान पर पांच सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर डिग्री कॉलेजों के शिक्षक जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जाएंगे। मूटा उपाध्यक्ष डॉ. निवेदिता मलिक और फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ. राजेश मलिक ने प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह से मिलकर परीक्षा पीछे हटाने की मांग की थी। विवि ने पांच सितंबर की परीक्षा पांच अक्तूबर 2017 कराने का निर्णय किया है। बाकी परीक्षा कार्यक्रम यथावत हैं। परीक्षा कार्यक्रम में एक गलती में सुधार किया है। स्कीम में 25 सितंबर 2017 को होने वाले पेपर को बीए और बीएससी पार्ट दो गणित कोड नंबर ए और बी 328 लिखा गया। हालांकि सही नाम बीए और बीएससी पार्ट तीन गणित कोड नंबर ए और बी 328 है। पार्ट तीन की जगह दो हो गया था।
मुख्य बातें
मेरठ कॉलेज में 70 फीसदी पर मेरिट, एनएएस में 68.40