फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेकेंड लाइन के कर्मचारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्कल एक्सप्रेेस हादसे की जांच कमेटी के सामने अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान होने के बाद अब सेकेंड लाइन के कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सूत्रों के मुताबिक कमेटी के सामने पहुंचे सभी अनुभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर बला टालने की कोशिश की। कमेटी के फैसले के बाद होने वाली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें लगी हैं।
विज्ञापन

गत शनिवार को खतौली में हुए कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे में उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई के बाद उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्तियां हो गई है। लेकिन सेक्शन के निलंबित अधिकारियों की जगह पर नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। डीआरएम आफिस में दो दिन तक जांच कमेटी के सामने सेक्शन के सभी अनुभागों से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा और बयान दर्ज कराए। यहां के सूत्रों ने बताया कि सभी अधिकारियों ने खुद को बचाने का प्रयास किया। कमेटी ने आम लोगों को भी साक्ष्य के साथ अपनी बात रखने का आमंत्रण दिया था। लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
मेरठ-हापुड़ रेलवे ट्रैक भी खस्ताहाल
मेरठ। खतौली रेल हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की हालत सुधारने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। परतापुर के ततीना में भी रेलवे लाइन की हालत काफी खस्ता है। बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण यहां जुटे तो उन्हें ट्रैक कई जगह से बदहाल मिला। ट्रैक पर लगा तख्ता टूटा हुआ था। उस पर लगा लोहे का एंगल भी काफी ढीला था। ग्रामीणों का कहना था कि रेल लाइन पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग नहीं होती। कोई अधिकारी लाइन को चेक करने नहीं आते। एक ग्रामीण ने बताया कि ये रेल लाइन कई वर्षों पुरानी है। मरम्मत भी लंबे समय तक नहीं होती। उन्होंने रेल लाइन की नियमित चेकिंग की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात:
- रेलवे जांच कमेटी में सेक्शन अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज
- अब सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मचारियों का आएगा नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें