मेरठ सिटी स्कूल में कार्यशाला
मेरठ। शिव शक्तिनगर स्थित मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में जीएसटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जीएसटी पर चर्चा के साथ चार्टेड अकाउंटेंट बनने पर जोर दिया गया। सीए अमित गुप्ता ने बच्चों को कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वाणिज्य विभाग से अलका त्रिवेदी, शिक्षक अजय कुमार गुप्ता, गौरव शर्मा मौजूद रहे।
छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के एमएससी, बीएससी, एमटेक, बीटेक तथा पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किये गयेे। विश्वविद्यालय के डीन डॉ. एके चौहान ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। इस दौरान कुलदीप राठी, कविता, अलका रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।