फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पैंठ व्यापारी बोले, हमें भी मिले स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार के लिए व्यापारियों ने मांगी जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहरी पथ विक्रेता फेरी नीति योजना के तहत सोमवार को नगर निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें निगम क्षेत्र में फेरी नीति को लागू करने के संबंध में कमेटी के सदस्यों ने अपने विचार रखे। साप्ताहिक पैंठ बाजार के व्यापारियों ने भी शहर में कहीं पर भी उचित स्थान दिए जाने की मांग की। वहीं नगरायुक्त और परियोजना अधिकारी डूडा ने इस योजना का लाभ केवल उन्हीं व्यापारियों को दिए जाने की बात कही जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

शहर में सड़कों पर ठेले और पटरी पर बाजार लगाने वाले छोटे दुकानदारों को एक उचित स्थान पर स्थापित करने, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फेरी नीति योजना संचालित की गई है। इसके तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पिछले एक साल से काम कर रहा है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने चयनित वेंडर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें परियोजना अधिकारी डूडा आरपी सिंह ने योजना और उससे वेंडरों को होने वाले लाभ गिनाए। साथ ही सभी सदस्यों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि फेरी नीति से सड़कों पर ठेले और फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वालों को सीधा लाभ मिलेगा। सदस्य सलीम ने कहा कि शहर में साप्ताहिक बाजारों में अपना सामान बेचने वालों को भी उचित स्थान दिया जाए। इस पर नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि वह इसके लिए कोई स्थान का सुझाव दें। उस पर प्रशासन से वार्ता करके सत्यापन कराया जाएगा। अगर कहीं पर यातायात में बाधा नहीं होगी तो उस स्थान पर बाजार लगवाए जाने पर विचार किया जा सकता है। बैठक में सीओ ट्रैफिक, पार्षद हरीश कुमार, राजीव काले आदि सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रमुख बातें ==
वेंडर जोन स्थापित करने के लिए निगम में बुलाई गई वेंडर समिति की बैठक
फेरी नीति के तहत शहर के वेंडरों को कारोबार के लिए दिया जाना है स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें