मेरठ। परतापुर स्थित हनुमंत वाटिका में प्रथम शिव सावन महोत्सव के सातवें दिन रविवार को रुद्राभिषेक किया गया। पं. गुरु प्रसाद गुरैला ने शिव महापुराण का वाचन करते हुए सती के यज्ञ कुंड में समाने के बाद भगवान शिव के तांडव व क्रोध का वर्णन किया। मुख्य यजमान प्रवीन शर्मा, दीपक शर्मा, पीयूष शास्त्री, राकेश गौड़, योगेंद्र सिंह, शक्ति सिंह आदि रहे। भगवान परशुराम जयंती उत्सव समिति की बैठक में मुकेश शर्मा और राकेश गौड़ ने कहा कि कांवड़ करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ी है। सरकार को चाहिए कि शिव कांवड़ यात्रा श्राइन बोर्ड बनाया जाए। जिसमें कांवड़ियों का पंजीकरण एवं बीमा कराया जाए। जितेंद्र मणि शर्मा, मनोज अग्रवाल, विवेक गौड़, राजू शर्मा, सुशील बंसल, राधेश्याम शर्मा आदि रहे।
कर्मकांड विज्ञान में निमित हो
मेरठ। वैदिक सुभाष जोशी और सुनील जोशी ने वेद पारायण के चौथे दिन रुद्राभिषेक कराया। इसके उपरांत पं. मुकेश पैन्यूली ने कहा कि सभी यज्ञ कर्म वैज्ञानिक रूप से एवं शुद्ध प्रणाली से करने चाहिए। कर्मकांड, विज्ञान के निमित ही किया जाना चाहिए। वैज्ञानिक रीति से कर्मकांड करने पर मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। आदेश शर्मा, अजयकांत शर्मा, सतीश शर्मा, राजेंद्र विष्ट शिल्पी देवी, रमेश सेमवाल, राहुल, विशाखा देवी आदि रहे।