फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिमाचल प्रदेश में फंसे 14 लोग, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंसे हुए लोगों में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के बच्चे और रिश्तेदार भी शामिल
विज्ञापन

शनिवार रात से नहीं हो पा रहा संपर्क, मोबाइल भी हुए स्वीच ऑफ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही के बीच वहां घूमने गए शहर के कई लोग और उनके रिश्तेदार फंस गए हैं। शनिवार रात से सभी से संपर्क कटने से परिजन परेशान हैं। इनमें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हैं। शहर निवासी पांच दोस्त भी फंसे हैं।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता की पुत्री आस्था अपने पति रजित और भाई सागर गुप्ता के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई थीं। रिश्तेदार गाजियाबाद निवासी जितेंद्र व उनकी पत्नी सुनिष्ठा और अनुज व उनकी पत्नी अनुज्ञा और जितेंद्र के पुत्र हिताष व ओवियन भी हैं। यह सभी हिमाचल प्रदेश की सिटी वैली में ठहरे थे। शनिवार रात घर लौट रहे थे तो पता चला भारी बारिश के चलते आगे रास्ते बंद हैं। ये सभी मनाली के होटल में रुक गए। रात नौ बजे के करीब सभी के मोबाइल बंद हुए तो परिजनों की परेशानी बढ़ गई। अजय गुप्ता ने हिमाचल के पुलिस महकमे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से संपर्क कर मदद मांगी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। कई मोबाइल टावर भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के उमर नगर किदवई नगर निवासी आरिफ, तारापुरी निवासी रईस व इमरान, गाेला कुआं निवासी फराज और शास्त्री नगर के एल-ब्लॉक चुंगी निवासी सोनू शर्मा बृहस्पतिवार को हिमाचल घूमने गए थे। आरिफ के भाई जावेद नसीम ने बताया कि वह किन्नौर जिले की सांगला घाटी स्थित होटल में ठहरे थे। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे इन लोगों ने घर लौटने के लिए होटल से चेक आउट किया था। इसकी जानकारी फोन करके परिजनों को दी थी। इसके कुछ देर बाद ही पांचों के मोबाइल स्वीच ऑफ हो गए। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मची तबाही से परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से नहीं मिल रही मदद
जावेद नसीम ने बताया कि भाई और उनके दोस्तों से संपर्क कट गया तो उन्होंने हिमाचल के किन्नौर जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद इंटरनेट से हेल्पलाइन नंबर तलाश कर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें