फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

मवाना। गांव से बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को हरिद्वार पुलिस ने पकड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, परिजनों ने सोमवार देर शाम आरोपी युवक के खिलाफ मवाना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती को उसके गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर बाइक से शनिवार को हरिद्वार ले गया। पुलिस के अनुसार शाम के समय हरिद्वार पहुंचने पर युवक एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए रुका। वहीं गश्त कर रही महिला पुलिस ने युवती को गुमसुम खड़े देखा तो पूछताछ की। जिसमें युवक ने युवती को बहन बताया। हालांकि युवती ने युवक पर बहला-फुसलाकर अपने साथ लाने का आरोप लगाया। हरिद्वार पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर युवती को उनके हवाले कर दिया। युवती के परिजन सोमवार देर शाम थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मवाना कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें