फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में घुसकर कंपाउंडर पर हमला, विरोध पर डॉक्टर को भी घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीनिक में घुसकर कंपाउंडर पर हमला, विरोध पर डॉक्टर को भी घायल किया
विज्ञापन

मवाना। मिल रोड पर स्थित स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर तैनात कंपाउंडर पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कंपाउंडर बचाने आए चिकित्सक के साथ युवकों ने मारपीट की। शोर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। जिसमें एक हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। वहीं खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मिल रोड पर डा. फराईम का क्लीनिक है। क्लिनिक पर गांव मीवा निवासी आसिफ पुत्र रहीसुद्दीन कंपाउंडर है। बताया गया है कि बीते वर्ष आसिफ की पढ़ाई के दौरान कालेज में कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए आधा दर्जन युवक लाठी-डंडों तथा तमंचों से लैस होकर शाम क्लीनिक पर जा पहुंचे। क्लिनिक के अंदर ही आरोपियों ने आसिफ पर हमला बोल दिया। जिसमें क्लीनिक पर अफरा-तरफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आसिफ को छुड़ाने आए डॉ फराईम को भी नुकीली चीज से आरोपियों ने घायल कर दिया। भीड़ को देख आरोपी फरार होने लगे। जिसमें एक आरोपी को भीड़ ने तमंचे सहित पकड़ लिया। जबकि साथी फरार हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें