फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

मवाना। भैंसा गांव में शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भैंसा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह खेत पर कार्य करना गया था। आरोप है कि इस दौरान थाना बहसूमा के मौड़ खुर्द निवासी रिशपाल अपने पुत्रों मोनू, सोनू, बोबी के साथ उनके घर पर पहुंचा और घर पर मौजूद उसके बेटे सुमित व बिल्लू से मारपीट करने लगा। पड़ोसियों ने किसी तरह उसे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। मौके से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं पांचों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने रिशपाल, मोनू, बिल्लू व बिजेंद्र का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों को शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें