फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर गांव नंगला के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल साथी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानी थाना पुलिस के अनुसार कांवड़ मार्ग पर गांव चंदौरा के सामने एक अज्ञात वाहन ने गाजियाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक युवक की पहचान की। पुलिस के मुताबिक मृतक यूनुस पुत्र फकीर निवासी देहरादून है। जबकि घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसआई विनोद कुमार के अनुसार दुर्घटना में मृतक युवक की जेब आधार कार्ड मिला है। जिसमें युवक का नाम यूनुस निवासी देहरादून है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें