फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर कभी तेज धूप तो कभी छाऐ हल्के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में दो डिग्री की आई गिरावट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौरा जारी है। मंगलवार रात बारिश होने और बादल छाने से तापमान में गिरावट आ गई थी। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

तीन दिन से बदले मौसम के कारण रुक- रुककर चली आंधी, कुछ स्थानों पर हुई बारिश के कारण तापमान में लगभग 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर बाद से धूप और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 63 और न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार सुबह 4 किमी, दोपहर को 2 किमी और शाम को 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अब मौसम साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें