ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
सरधना। मुल्हैड़ा गांव में सफाई व्यवस्था बेपटरी होने को लेकर ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी के गांव में नहीं आने को लेकर बुधवार को हंगामा किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद पूर्व में तैनात सफाई कर्मचारी को हटा दिए जाने और नए सफाई कर्मचारी की तैनाती के बाद भी सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चली हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने हंगामा कर मामले की शिकायत एसडीएम के साथ डीएम को भी भेजी हैं।
मुल्हैड़ा गांव में सफाई कर्मचारी के द्वारा सफाई नहीं करने को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीण सफाई व्यवस्था के मामले में ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक मामले की शिकायत कर चुके हैं। शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व सफाई कर्मचारी को हटाकर महिला सफाई कर्मचारी बदले जाने के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर सकी हैं। सफाई व्यवस्था बेपटरी होने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। राकेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर सफाई कर्मचारी हटाकर एक महिला सफाई कर्मचारी को लगाया गया बावजूद उसके साफ सफाई नहीं हो पा रही हैं। महिला ग्राम प्रधान रेखा का कहना है कि उसने भी मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला हुआ है, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया जा सका हैं। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से शिकायत करने के साथ ही डीएम को भी शिकायती पत्र भेजा है, जिससे गांव की साफ सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके।