फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी को बर्ड फस्टिवल, साढ़े 18 लाख लगेंगे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फेस्टिवल पर लगेंगे साढ़े 18 लाख पौधे
विज्ञापन

- प्रमुख वन संरक्षक सामाजिक वानिकी ने वीडियो कांफ्रेंस में दिए निर्देश
मेरठ।
हस्तिनापुर में इस बार दो फरवरी को होने वाले बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई साल बाद बड़े स्तर पर मनाए जा रहे फेस्टिवल को लेकर बृहस्पतिवार को प्रमुख वन संरक्षक सामाजिक वानिकी की तरफ से वीडियो कांफ्रेसिंग की गई। इसमें उन्होंने इस साल प्रदेश में होने वाले पौधेरोपण को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

योगी सरकार की तरफ से साल 2019 में पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार दोपहर प्रमुख वन संरक्षक सुनील पांडेय ने अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। इसमें मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा, डीएफओ अदिति शर्मा और पांच अन्य जिलों के डीएफओ शामिल रहे। इस दौरान हस्तिनापुर में दो फरवरी को होने वाले बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि मेरठ में इस बार 18 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा दो फरवरी को स्कूली छात्र-छात्राओं को हस्तिनापुर में बर्ड विजिट कराई जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें