फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही रोडवेज बसों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रक्षाबंधन के चलते दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। दिल्ली और नोएडा से रक्षाबंधन मनाने घर आए नौकरीपेशा लोग और छात्र सोमवार को लौटे। इसके चलते सुबह और शाम को भैसाली बस अड्डे पर भारी भीड़ रही। यही हाल सोहराबगेट डिपो पर भी रहा। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर निकलने वाली भारी भीड़ को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 24 अगस्त से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन अभियान चलाया हुआ है। रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसो में भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को आना जाना बना रहा था। बसों की कमी पड़ने पर लोगों ने सोहराबगेट और भैसाली बस अड्डे पर हंगामा भी किया था। सोमवार को भी बसो में भीड़ का यही हाल रहा। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से त्योहार मनाने घर आए लोग सुबह आफिस जाने के लिए भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद शाम को छात्र और छात्राएं पहुंचीं। भीड़ के सामने बसों की संख्या कम पड़ गई तो यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों ने पूछताछ केंद्र पर हंगामा काटा तो वर्कशाप में खड़ी बसों को भेजकर यात्रियों को रवाना किया गया। यही हाल सोहराबगेट डिपो का भी रहा। यहां से हापुड़ और बुलंदशहर जाने वाली बसों में भीड़ ज्यादा रही।

जेबकतरे को पकड़कर पीटा
पिछले तीन दिन से जेबकतरे बस अड्डों पर यात्रियों की जेबतराशी कर रहे हैं। जेबकतरे भीड़ में शामिल होकर बस में चढ़ते समय यात्रियों की जेब काट लेते हैं। सोमवार को भीड़ ने एक जेबकतरे को जेब काटते हुए पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें