मोदीपुरम। राजपूत महासभा की जनपद इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह राघव की अध्यक्षता में पल्लवपुरम फेज वन में उनके आवास पर हुई।
जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजेेंद्र चौहान ने कहा कि राजपूत महासभा द्वारा समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 9 सितंबर को महासभा के मुख्य कार्यालय अजंता कालोनी गढ़ रोड में होगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान महासचिव विजेंद्र पाल, अजब सिंह राघव, सुखपाल सिंह भाटी, घनश्याम सिंह, राकेश सोम, महेश चौहान आदि मौजूद रहे।