भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल का किया स्वागत
मेरठ। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल का बुधवार को मेरठ में एक दर्जन से ज्यादा जगह स्वागत किया गया। सुबह वह दिल्ली से चले। इसके बाद सिटी स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं ने जिस तरह भाजपा को 2014 और 2017 में जीत दिलाई है। इसी तरह 2019 में एकजुट होकर जीत दिलाएंगे और फिर मोदी सरकार बनाएंगे। वह रोड शो की शक्ल में कार्यकर्ताओं केसाथ घंटाघर पहुंचे, वहां कई समाज के लोगों ने स्वागत किया। बुढ़ाना गेट पर उन्होंने शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां भी उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा बच्च्चापार्क, शिव चौक, मेरठ कॉलेज में भी उनका स्वागत किया गया। वह मेरठ कॉलेज के छात्र संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कॉलेज में महापुरुषों और देशभक्तों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत के दौरान उन्हें तलवार भी भेंट की गई। उनके साथ भाजयुमो महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई आदि रहे।
सर्किंट हाउस पर छात्र नेता तरुण मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने उपाध्यक्ष बनने पर वरुण गोयल का स्वागत किया। ठाकुर अंकुश कुशवाह, विक्रांत चौधरी, रजत चौधरी, नितिन बालियान और आकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।