फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया निगम, अब होगी छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देर से ही सही, लेकिन पॉलिथीन को लेकर सीएम के आदेश का खौफ अधिकारियों पर दिखाई देना शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए व्यापारी संगठनों का सहयोग लेने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

शहर को पॉलिथीन मुक्त करने और 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने के लिए शहर में प्रत्येक भवन पर स्टीकर लगाकर जागरूक किया जाएगा। ताकि शहर के प्रत्येक परिवार, व्यक्ति तक पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने की आवाज पहुंच सके। साथ ही निगम दुकानदार को सलाह देगा कि वह 50 माइक्रोन से अधिक की पॉलिथीन में सामान बेचते समय अलग से पैसा वसूलें। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने निगम अधिकारियों की टीम बना दी है। यह टीम डोर टू डोर भवनों पर स्टीकर लगाएगी। सभी व्यापारी संगठनों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम पहले चरण में व्यापारी और आम जनता से अनुरोध की भूमिका में नजर आएगा। उसके बाद छापेमारी होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें