योगाभ्यास कर सीखा सेहतमंद रहने का गुर
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान की ओर से कालिंदी कालोनी पार्क बागपत रोड में आयोजित योग साधना शिविर में साधकों ने योगाभ्यास किया। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी इकाई की ओर से सात दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। योग से भगाएं रोग, रोग निवारण शिविर में जिला मंत्री एमपी गुप्ता व प्रधान प्रदीप गुप्ता ने योग कराए। डॉ. बीके गुप्ता ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र कराया। पवन गोयल ने सूक्ष्म क्रियाओं की जानकारी दी। अमिता गर्ग ने योगासन कराए। राधेश्याम गुप्ता ने योग से रोग कैसे भगाने की जानकारी दी। बीना गुप्ता ने भजन सुनाए। जिला मंत्री एमपी गुप्ता ने योग की उपचारक मुद्रा, वायु मुद्रा, अपान मुद्रा की जानकारी दी। ईश्वर दयाल ने प्राणायाम कराया। जिला प्रधान प्रदीप गुप्ता ने ध्यान की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सरस्वती लोक के पानी की टंकी वाले पार्क में शिविर लगाकर मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर योग विज्ञान संस्थान की ओर से मेरठ कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में साधकों ने योगाभ्यास किया। मां शारदे की प्रार्थना से संस्था अध्यक्ष उत्तम सिंह ने शुभारंभ किया। सचिव धनीराम, साकेत केएस पब्लिक स्कूल के केंद्र प्रमुख मोहनलाल ने विभिन्न आसन कराए। गोमुखासन, कोणासन, पेेड़ आकर्षण आसन, हंसी का अभ्यास व सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास किया। ऊषा गुप्ता, मेरठ कॉलेज के डॉ. भीम सिंह कालरा, जगबीर सिंह, गैणा सिंह, रामोवतार सिंह, शुभम प्रकाश, अशोक सुधाकर, नरेंद्र शर्मा, लोकेश त्यागी, बीरबल त्यागी, संदीप सिंघल आदि ने सहयोग दिया।
पतंजलि योग समिति ने सूरजकुंड में कराया योग महोत्सव
पतंजलि योग समिति की ओर से सूरजकुंड में योग महोत्सव मनाया गया। जहां योग साधकों ने योगाभ्यास कर शरीर को साधने का हुनर सीखा। तमाम विकारों को योग के माध्यम से कैसे मिटा सकते ही इसकी भी जानकारी ली।