फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के साथ बढ़ती है जीवन में निर्मलता

विज्ञापन
विज्ञापन
योग के साथ बढ़ती है जीवन में निर्मलता
विज्ञापन

दौराला/मोदीपुरम। दादरी गांव के विरजानंद इंटर कॉलेज में चल रहे आर्य समाज के महासम्मेलन में तीसरे दिन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने पर चिंतन किया गया।
इस दौरान स्वामी ब्रह्मवेश महाराज ने कहा कि जैसे-जैसे विज्ञान बढ़ता है, दोष भी बढ़ता है। योग के साथ जीवन में निर्मलता भी बढ़ जाती है। पूरे विश्व में भारत के प्रतीक मिलते हैं। धर्म पूर्वक कमाया गया धन अर्थ होता जबकि अधर्म पूर्वक कमाया गया धन अनर्थ होता है। मन ही बंधन में डालता है और मन ही मुक्ति तक पहुंचाता है। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि आर्य महासम्मेलन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वीर शहीदों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि भारत की स्थिति इस तरह की होगी। इसके लिए देश के राजनेताओं के साथ में जनता भी उत्तरदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का संचालन आर्य समाज खतौली के प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया। इस दौरान संयोजक अजय आर्य, सत्येंद्र आर्य, मंशाराम आर्य, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शौकेंद्र भारद्वाज, जगवीर आर्य, महेश आर्य, अभयराम, आजाद आर्य, अजय कुमार, वेद आर्य, बॉबी शाहपुर, बबली गुर्जर संदीप, सचिन, सुशील, बबीता कसाना, पूजा आर्य, गीता आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें