फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 शिक्षक मिले गायब, डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देश पर स्कूलों के हुए औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 20 शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मिड-डे मील की गुणवत्ता सही न मिलने पर पांच एनजीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 42 अधिकारियों की टीमों ने जिले के 236 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 18 विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिस पर इस मिड डे मील की आपूर्ति करने वाली पांच एनजीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन संस्थाओं में मानव सेवा समिति संभल, दयावती एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसायटी दिल्ली, जन कल्याण शिक्षा विकास सेवा समिति हापुड़, सघन क्षेत्र विकास समिति संभल एवं सुप्रभात एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी दिल्ली शामिल हैं।
बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 162 परिषदीय, 20 सहायता प्राप्त एवं 54 इंटर कालेजों में औचक निरीक्षण में 20 शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। इनमें मीनाक्षी नागपाल, दीक्षा रानी और ऋचा प्रह्लाद नगर, सोनी अनवर, शबीना अहमद नगर, प्रियंका देवी, राखी गोयल मुल्तान नगर, आयशा हसन भगवतपुरा, आशा, उषा पुलिस लाइन, पुष्कर शर्मा ठठेरवाडा, गुंजन त्यागी औरंगशाहपुर डिग्गी, सविता शर्मा कसेरूखेडा, फरजाना खातून कानून गोयान, महेश कुमार रैसना के अलावा सरदार पटेल इंटर कालेज शारदा रोड के सत्यप्रकाश त्यागी और राजकीय इंटर कालेज खूनी पुल के विपिन भारद्वाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें