राष्ट्रीय सिख संगत लगाएगी अभ्यास वर्ग
मेरठ। राष्ट्रीय सिख संगत की मंगलवार को शंकर आश्रम में बैठक हुई। जिसमें प्रांतीय संगठन मंत्री जसबीर सिंह माही ने कहा कि संगत एक वर्ष में छह कार्यक्रम करे। इस दौरान उन्होंने 23 जून को दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित करने की भी बात कही।
जसबीर सिंह ने कहा कि सिख स्वरूप का मतलब हिंदू धर्म का रक्षक है। देश का नाम हिंदुस्तान रखने पर मोहर लगाने का काम गुरू नानक देव जी ने किया था। उन्होंने कहा कि सिख संगत शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 23 व 24 जून का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित करेगा। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ कुलजीत कौर द्वारा शबद कीर्तन से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राकेश, संगत के महानगर अध्यक्ष दलजीत सिंह, महामंत्री ललित नागदेव, संरक्षक विनोद भारती, बलबीर सिंह, मनमोहन सरोता, रेखा वाधवा, जगमोहन आहुजा, भूपेंद्र चौधरी, माला अरोड़ा अमरजीत, पंकज कतीरा आदि मौजूद रहे।