फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती से भी बदतर हुआ मुलतान नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलतान नगर की गलियों में हुआ जलभराव
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम के वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले मुलतान नगर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। वहां नालियों में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने गली और नाली निर्माण के लिए ठेका छोड़ा हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बागपत रोड पर मुलतान नगर की कुछ गलियों में नाली निर्माण और टायल्स लगाने का काम किया गया था। जिसके कारण कुछ गलियां नीची पड़ गईं, जिसके चलते वहां जलभराव हो गया। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी नरेंद्र वर्मा, तख्त सिंह, विजय चौधरी, रविंद्र गुप्ता, मनोज, दीपू, वेदप्रकाश, मोहन कुमार, जयप्रकाश, रतन सिंह आदि का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कमिश्नरी पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें