फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना चुनाव की कमान पश्चिम के भाजपाइयों के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना चुनाव की कमान पश्चिम के भाजपाइयों के हाथ
विज्ञापन

मेरठ। कैराना उपचुनाव में भाजपा पूरी ताकत झाेंक रही है। पश्चिम के तमाम दिग्गज नेता कैराना चुनाव में लगा दिए गए हैं। इनमें कुछ प्रचार की कमान संभालेंगे तो कुछ चुनाव प्रबंधन को देखेंगे। मेरठ महानगर की टीम चुनाव प्रबंधन की कमान देखेगी। वहीं तमाम विधायकों और नेताओं को जातिगत आंकड़ों के हिसाब से मैदान में उतारा गया है।
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव की हार के बाद कैराना उपचुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए 30 अप्रैल को गाजियाबाद में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने रणनीति तैयार की। उसी के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव में लगाया है। कैराना सीट पर विपक्ष की संयुक्त प्रत्याशी के सामने भाजपा ने पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उतारा है। ऐसे में गुर्जर वोट तो भाजपा अपनी मानकर चल रही है, बावजूद इसके गुर्जर एमएलसी अशोक कटारिया, विधायक अवतार सिंह भड़ाना और डॉ. सोमेंद्र तोमर को विशेष रूप से गुर्जर बहुल क्षेत्र में उतारा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम और विधायक दिनेश खटीक के साथ ही पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, हरपाल सैनी को दलित तथा अति पिछड़ा वोटों को साधने के लिए लगाया गया है। जबकि विधायक जितेंद्र सतवाई सहित अन्य जाट नेताओं को जाट वोटों को साधने की जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेंद्र को भी जाट वोट बैंक साधने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

इनके अलावा सरधना विधायक ठा. संगीत सोम को ठाकुर वोटों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जाकर माहौल बनाने का निर्देश पार्टी नेतृत्व ने दिया है। जबकि पार्टी के अन्य नेता पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, सुरेश जैन रितुराज, सुनील भराला, देवेंद्र गुर्जर, मनिंदरपाल सिंह, अरुण वशिष्ठ आदि को भी कैराना में प्रचार की कमान दी है। जबकि चुनाव प्रबंधन के लिए महानगर की टीम के करुणेश नंदन गर्ग, विवेक रस्तोगी आदि तमाम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

खास बातें: े
जातिगत आंकड़ों के साथ ही स्टार प्रचारक भी उतारे मैदान में
मेरठ से तमाम विधायकों और सांसदों सहित जिला और महानगर पदाधिकारी भी पहुंचे कैराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें