फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर ने भी ली थी बौद्ध धर्म की दीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर ने भी ली थी बौद्ध धर्म की दीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा बीके इंटर कालेज नई बस्ती लल्लापुरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता का संदेश दिया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज जाटव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, दया और बंधुत्व की शिक्षा दी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि भगवान बुद्ध एक राजसी परिवार से थे, लेकिन उन्होंने परिवार और तमाम सांसारिक सुखों का त्याग करते हुए सत्य व मोक्ष की तलाश की। दीक्षा लेने के उपरांत उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। डॉ. लिसाड़ी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी सभी धर्मों का अध्ययन करने के बाद 1956 में बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में बिजेंद्र सागर, परमानंद तोमर, सुंदर लाल वर्मा, राजेंद्र प्रेेमी, ब्रह्मपाल घोपला, रवीश अग्रवाल, उमाशंकर पाल, अनिल प्रजापति, मनोज हरित, विकास कुमार, नरेंद्र बबली, अरविंद मलियाना, मोहर सिंह पुट्ठा, दिनेश कुमार, दीपक भुरंडा, अनिल राय, जगपाल सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बुद्ध पूर्णिमा पर किया गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें