फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस की तैयारी, फिर की जाएगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस की तैयारी, फिर की जाएगी वसूली
विज्ञापन

मेरठ। बिना टीईटी पास छह लोगों को इंटर कॉलेज में शिक्षक बनाने के मामले में अब तत्कालीन अधिकारियों को नोटिस देने की तैयारी चल रही है, ताकि वह अपना पक्ष रखना चाहें तो रख सकें। इसके अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में यह भी हिसाब लगाया जा रहा है कि उन अधिकारियों से शासनादेश के तहत कितनी वसूली करनी है।
विज्ञापन

गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द में छह शिक्षक-शिक्षिकाओं की वर्ष 2011-12 में नियुक्ति की गई थी। इसका अनुमोदन मंडलीय समिति ने किया था। 29 जून 2017 को नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया था। हालांकि कार्य के आधार पर इन सभी को वेतन का भुगतान किया था, जो करीब साढ़े चार लाख रुपये आंका जा रहा है। शासन के आदेश हैं कि इस वेतन का भुगतान करने से होने वाले व्यय की वसूली उन मंडलीय समिति के सदस्यों से की जाएगी, जिनके द्वारा शिक्षकों की योग्यता का ध्यान न रखते हुए उनकेनियुक्ति का अनुमोदन किया गया था। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल का कहना है शासनादेश का अनुपालन कराया जा रहा है। पहले नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें