फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जारही है स्कूलों की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश
मेरठ। पब्लिक स्कूलों की मनमानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हाेंने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री अजीत पटेल ने कहा कि संगठन राष्ट्र, समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि महानगर क्षेत्र में शिक्षा फीस को लेकर निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। हर वर्ष फीस बढ़ाना, ड्रेस चेंज करना, स्कूलों के अंदर खुलेआम शिक्षा सामग्री की दुकान लगाना, हर वर्ष प्रवेश के रूप में फीस वसूलना और डोनेशन लेकर प्रवेश देना आदि मामलों में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर शिक्षा के बाजारीकरण पर अंकुश लगाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में संगठन की तरफ से एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन


खास बातें:
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें