फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी बजट बैठक को लेकर विवाद बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारिणी बजट बैठक को लेकर विवाद बरकरार
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी बजट बोर्ड बैठक को लेकर विवाद बरकरार है। भाजपाइयों ने नगरायुक्त से मिलकर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच का हवाला देते हुए जांच होने तक कार्यकारिणी बजट बैठक स्थगित करने की मांग की। वहीं, महापौर ने किसी भी कीमत पर बजट बैठक स्थगित न करने के निर्देश दिए हैं।
नगरायुक्त ने महापौर को पत्र लिखकर उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच और जागृति विहार में राष्ट्रोदय कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी बजट की बैठक में दिक्कतों का हवाला देते हुए निर्णय लेने की बात कही। शाम को ही महापौर ने नगरायुक्त को जवाबी पत्र भेज दिया। उधर, रात्रि में नगरायुक्त ने बैठक स्थगित करने पर फिर से विचार करने के लिए महापौर को पत्र लिखा। देर रात्रि तक बजट बैठक को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। बजट बैठक आज शनिवार को होगी या नहीं, इसका निर्णय सुबह 11 बजे से पहले होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विज्ञापन

जांच के बाद हो बजट बैठक
बैठक को स्थगित करने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह भाजपा के निगम कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव, समीर सिंह, राजेश रुहेला, विजय सोनकर, पंकज गोयल नगरायुक्त मनोज चौहान से मिले। उन्होंने कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच और जागृति विहार में राष्ट्रोदय कार्यक्रम का हवाला देते हुए शनिवार को टाउन हॉल में बुलाई गयी बैठक को स्थगित करने की मांग की। जिसके आधार पर नगरायुक्त ने महापौर को पत्र लिखा था
महापौर ने यह दिया जवाब
नगरायुक्त के पत्र का हवाला देते हुए महापौर सुनीता वर्मा ने सूक्ष्म समय में निगम कार्यकारिणी बजट की बैठक संपन्न कराने का हवाला देते हुए नगरायुक्त को बैठक बुलाने लिए पत्र लिखा है। महापौर का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। बजट पर चर्चा होना अति आवश्यक है। बैठक 11 बजे बुलायी जाए। सभी व्यवस्थाएं करायी जाएं।
विज्ञापन

दो पत्र जारी किए
नगरायुक्त के अनुसार हमने महापौर को मौजूदा हालात की जानकारी के साथ दो पत्र जारी कर दिए। ताकी शनिवार को होने वाली बैठक को महापौर समय रहते स्थगित कर सकें। शाम को जारी पत्र का महापौर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल पाया।

खास खबरें
- भाजपाइयों ने जांच फाइनल होने तक बैठक को स्थगित रखने की उठाई मांग
- नगरायुक्त, अपर आयुक्त और डीएम से मिले भाजपाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें