फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांटने का नहीं जोड़ने का काम करता है संघ: सूर्य प्रकाश टॉंक

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज को जोड़ने का काम करता है संघ
विज्ञापन

मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत संघ चालक ने कहा कि आरएसएस समाज को जोड़ने का काम करता है, न कि बांटने का। लेकिन कुछ लोग अज्ञानता वश और नासमझी में विरोध कर रहे हैं। यह बात उन्होंने होर्डिंग पर लिखी गई एक कुटेशन को लेकर चल रहे विरोध पर कही। इस दौरान संघ नेताओं ने मीडिया को राष्ट्रोदय की तैयारियों पर भी विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रोदय चौक पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ नेता सूर्य प्रकाश टांक ने कहा कि हमने जो भी कुटेशन लिखी हैं, वह किताबों से ली गई है। किताबों में महापुरुषों के नाम से जो भी लिखा गया, उसे वैसे ही लिखवा दिया गया। इसे लेकर हमारे मन में किसी भी वर्ग को लेकर कोई भेदभाव या गलत भावना नहीं थी। जब विरोध हुआ तो होर्डिंग वापस हटाने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रोदय में आने वाले लाखों स्वयं सेवकों के लिए जो भोजन एकत्र हो रहा है, वह भी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और जाति के परिवारों से एकत्र हो रहा है। पत्रकार वार्ता में संघ नेता अजय मित्तल, फूल सिंह, विनोद भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


101 फीट ऊंचे पोल पर लहराएगा ध्वज
संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि इस राष्ट्रोदय में 101 फीट ऊंचाई पर लहराने वाला भगवा ध्वज विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। देर रात ध्वज फहराने के लिए मंच के निकट पोल स्थापित कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान इसी पोल पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


लिफ्ट लगाने का काम अंतिम दौर में
सरसंघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत स्वयं सेवकों को 35 फीट ऊंचे मंच से संबोधित करेंगे। उनको मंच तक ले जाने के लिए लिफ्ट लगाई जा रही है। लिफ्ट लगाने का काम भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसके साथ ही मंच की साज सज्जा का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें