जिम में फांसी लगाकर वेटर ने जान दी
मेरठ। छावनी एरिया स्थित ऑफिसर्स मेस के जिम में सोमवार देर रात एक वेटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
एसओ लालकुर्ती वीरेंद्र सिंह के अनुसार, मूल रूप से नेपाल निवासी तिलकराम (24) पुत्र टीकाराम छावनी एरिया स्थित ऑफिसर्स मेस में संविदा पर वेटर का काम करता था। सोमवार शाम वेटर मेस के अंदर जिम की सफाई करने गया था। जिसके बाद युवक ने जिम के अंदर लोहे की एंगल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सैन्य अफसरों ने पुलिस अफसरों को मामले की जानकारी दी। एसओ लालकुर्ती ने बताया कि सेना के अधिकारी की तरफ से तिलकराम द्वारा सुसाइड किए जाने की तहरीर आई है।