फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

मेरठ। सेंट मेरीज स्कूल में सोमवार को अरुणोदय संस्था ने स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बच्चों को स्वच्छता एवं विकास के बारे में जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष अनुभूति चौहान व सचिव ऋचा सिंह ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही ब्रदर डेनिस जोजेफ को सम्मानित किया। सिविल एकेडमी के अभिषेक शर्मा ने बच्चों को बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में विपुल सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



गौतम पाल ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया
मेरठ। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। पुनरुत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विषय दिव्यांग एंड ग्लोबल मीडिया पर्सपेक्टिव रहा। मुख्य अतिथि मेरठ के गौतम पाल रहे। गौतम पाल ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं। यह परमात्मा का दिया उपहार है। हजारों लोगों में हम अलग ही नजर आते हैं। हम लोग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। इस दौरान गौतम पाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेएनयू कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार, आईआईएमसी निदेशक डॉ. केजी सुरेश, अनिल झरोठिया, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. मनोज पंटेरिया, डॉ. सुरेश चंद्र नायक, सुरेंद्र पाल, वीरेंद्र बघेल, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें