छात्राओं को ड्रेस बांटीं
मेरठ। आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को ड्रेस वितरण समारोह हुआ। छठी से आठवीं कक्षाओं की छात्राओं को प्रिंसिपल डॉ. रजनी रानी शंखधर व पार्षद मनमोहन जौहरी ने निशुल्क ड्रेस का वितरण किया। संगीता, लक्ष्मी शर्मा, कमलेश राजवंशी, दीपा रस्तोगी, उपमा बजाज मौजूद रहीं।