मेडिकल कर्मचारियों ने उठाईं समस्याएं
मेरठ। मेडिकल कॉलेज कर्मचारी एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कर्मचारियों के आवासों की स्थिति बहुत जर्जर हो रही है। उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। कर्मचारियों के बिलों का भुगतान शीघ्र कराया जाए, मृतक आश्रित नियुक्ति को अविलंब कराया जाए। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को भी पूर्ण कराया जाए।