फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में क्या आप वोट नहीं कर पाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में क्या आप वोट नहीं कर पाए?
विज्ञापन

मेरठ ।
नगर निगम चुनाव में वोट कटने की होने वाली जांच पर भाजपा गंभीर हो गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कताई मिल परिसर जाने वाले रास्ते पर बड़ा होर्डिंग लगवाकर जनता से शिकायत की अपील की है। जिसमें कहा गया है कि यदि मतदाता सूची से वोट कटने पर वह वोट नहीं कर पाए तो इसकी शिकायत ई मेल, व्हाटसएप या उनके घर के बाहर लगी शिकायत पेटिका में कर सकते हैं।
नगर निगम चुनाव में इस बार करीब दो लाख मतदाता वोटर सूची से गायब मिले। यही नहीं शहर के 406 मोहल्ले और कॉलोनियां इस बार नये परिसीमन से गायब थीं, जिस कारण भी मतदाता सूची से वोटर गायब थे। इस मामले में तीन दिन पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत की थी। जिस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मंडलायुक्त से जांच कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी संभावित जांच को देखते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अब जनता से शिकायत दर्ज कराने को कहा है। इसके लिए कताई मिल परिसर जाने वाले मतगणना स्थल के मार्ग पर भाजपा कैंप के पास एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है। जिसमें कहा गया है कि ‘नगर निगम चुनाव में क्या आप वोट नहीं कर पाए?’ इसके बाद कारण पूछा गया है जिसमें मतदाता सूची में नाम नहीं था। इसके बाद होर्डिंग पर एक ई-मेल आईडी के साथ दो फोन नंबर लिखे हुए हैं। जिसमें कहा गया है कि शिकायत इन फोन नंबर पर व्हाटसएप के साथ ही डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के न्यू मोहनपुरी स्थित आवास के बाहर लगी पेटिका में भी डाली जा सकती है।

खास बात
मतगणना स्थल के पास लगा होर्डिंग, शिकायत करने की कही बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें