फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरीज में हुआ म्यूजिक फेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संगीत वह जरिया है जो दिल को झकझोर देता है। संगीत पर झूमते हुए आनंदित होने का यह नजारा सेंट मेरीज एकेडमी में शनिवार को इंटर स्कूल संगीत प्रतियोगिता में दिखाई दिया। रॉकफेस्ट प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के रॉक बैंड टीम ने भाग लेकर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रदर ब्रिटो (सुपीरियर) ने किया। निर्णायक की भूमिका शिवांगी संगीत विद्यालय की संचालिका ऋचा शर्मा, श्रृंजाय बैनर्जी और जैज संगीत के पारखी सलिल ने निभाई। प्रिंसिपल रेवरेन ब्रदर डेनिस जोसफ ने अतिथियों को सम्मानित किया। आयोजन में स्कूल के 1992 बैच के पुरातन छात्र भी शामिल हुए। सुरों के मुकाबले की इस महफिल में हिंदी सिनेमा के पुराने नगमों ने शिक्षकों को रोमांचित किया। अंग्रेजी धुनों पर छात्र जमकर झूमे। पीटर ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पुराने फिल्मों गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। सेंट मेरीज एकेडमी के बैंड की विशेष प्रस्तुति को सभी ने सराहा।
इन स्कूलों ने लिया भाग
सोफिया गर्ल्स स्कूल, सीजेडीएवी सेंटेनरी स्कूल शास्त्रीनगर, सेंट थॉमस स्कूल, गार्गी गर्ल्स स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, राधा गोविंद स्कूल, ट्रांसलेम एकेडमी और मेरठ पब्लिक स्कूल के म्यूजिक बैंड ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्कूलों को मिले ये पुरस्कार
प्रतियोगिता में दयावती मोदी एकेडमी को रेमो, सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर को द माइकल, मेरठ पब्लिक स्कूल को आरडी बर्मन, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल को रहमान, सोफिया गर्ल्स स्कूल को माधवन, ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल को ईडी शीरन, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल को जैक्सन का मूमेंटो प्रदान किया गया।
सीजेडीएवी की रही श्रेष्ठ प्रस्तुति
प्रतियोगिता में बेस्ट रिदम गिटारिस्ट सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा देवानी सिंह रहीं। बेस्ट बास गिटारिस्ट डीएमए वन के छात्र मृदुल ठाकुर बने। बेस्ट गिटारिस्ट सीजेडीएवी शास्त्री नगर के सार्थक बंसल, बेस्ट कीबोर्ड प्लेयर सीजेडीएवी के जतिन त्यागी, बेस्ट ड्रमर सीजेडीएवी के आदित्य सिंघल व बेस्ट सिंगर भी सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के छात्र निखिल संतोष चुने गए। संगीत की प्रतियोगिता में सीजेडीएवी सेंटेनरी स्कूल शास्त्रीनगर की टीम विजेता व सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम रनरअप चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें