फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन दो

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन नरमी में बीता, कल से सख्त कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ।
एक सितंबर से पॉलिथीन के खिलाफ अभिायान शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन ईद के कारण अफसरों ने नरमी दिखाई। नगर निगम की गाड़ी प्रचार करती तो दिखी परंतु पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी करने के लिए निगम अधिकारी बचते रहे। दिनभर दुकानदारों और ग्राहकों में पॉलिथीन को लेकर चर्चा रही। अब निगम के अधिकारी ईद के बाद पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी करने का दावा कर रहे हैं।
शासन के आदेश पर मंडलायुक्त ने शहर को पॉलिथीन मुक्त कराने का निर्णय लिया। इसके लिए नगर निगम को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इतना ही नहीं पॉलिथीन पकड़े जाने पर पांच से 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का भी निर्णय किया गया। इसलिए अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिन से महानगर में नगर निगम की प्रचार गाड़ी घूम रही है। फल और सब्जी विक्रेताओं को साफ कहा गया कि वे किसी भी हालत में पॉलिथीन ना रखें। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे संभव हो तो घर से बैग या थैला लेकर ही बाजार निकलें।
विज्ञापन

शहर की कई कालोनियों में आरडब्लूए ने भी कालोनी में रहने वाले लोगों से पॉलिथीन न इस्तेमाल करने की अपील की है। ब्रहमपुरी, कोटला बाजार, लिसाड़ीगेट में पॉलिथीन का थोक कारोबार करने वाले दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर गायब रहे।
विज्ञापन


व्यापारी सहयोग करने को तैयार
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि व्यापारी भी पॉलिथीन का पक्षधर नहीं है। व्यापारियों ने अब से पहले भी इस आदेश का पालन किया। जरूरत है जनता की जागरूकता की। सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के नाम से जूट और अन्य प्रकार के बैग छपवाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें