फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू के पंजीकरण 17 तक, पहली मेरिट 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन 17 जुलाई तक पंजीकरण होंगे। विवि पहली मेरिट 20 जुलाई को जारी करेगा। पंजीकरण की संख्या सीटों के बराबर भी अभी नहीं पहुंची है। इस वजह से विवि ने तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे तक यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 1 लाख 33 हजार और 929 आवेदकों ने पंजीकरण पूरा किया था। पंजीकरण शुरू करने वाले 1 लाख 53 हजार 370 थे। यूजी और पीजी कोर्स में मेरठ और सहारनपुर मंडल में डेढ़ लाख से अधिक सीटें हैं। मेरिट जारी करने के लिए दोगुना या उससे अधिक पंजीकरण होने चाहिए। लेकिन पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। विवि ने जो अब तिथि बढ़ाई है। इस बीच कांवड़ यात्रा है। हालांकि पंजीकरण इंटरनेट के जरिये घर से भी हो सकता है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात बाधित होता है। विवि ने पहली मेरिट 20 जुलाई को जारी करने की घोषणा की है। पंजीकरण का आंकड़ा कितना पहुंचता है, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा।

एलएलबी, बीएससी नर्सिंग में पंजीकरण जल्द
विवि ने अभी एलएलबी और बीएससी नर्सिंग कोर्स में पंजीकरण शुरू नहीं कराए हैं। विवि ने एलएलबी कॉलेजों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया से उनका संबद्धता पत्र मांगा था। विवि को 82 कॉलेजों ने संबद्धता पत्र भेजा है। अभी 10 से 15 कॉलेजों का पत्र और आना है। एक-दो दिन में एलएलबी और बीएससी नर्सिंग के पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें