फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 13 मरीज मिले, 52 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 13 मरीज मिले, 52 दिन बाद संक्रमण से कोई मौत नहीं
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 52 दिन बाद ऐसा हुआ है जब किसी की मृत्यु संक्रमण से नहीं हुई है। इससे पहले 23 अप्रैल को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।
58 मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 261 हैं। इनमें से 66 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 106 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी 89 मरीज लापता हैं।
लापता मरीजों को अगर निकाल दिया जाए तो सक्रिय केसों की संख्या 172 ही रह गई है। 5738 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65778 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 823 लोगों की मौत दिखा रहा है। अब तक 57031 की छुट्टी हो चुकी है। मेडिकल के कोविड ब्लॉक में सिर्फ 11 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

-----
ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
मेरठ। ब्लैक फंगस का मंगलवार को एक मरीज मिला। अब तक 297 मरीज मिल चुके हैं। चार मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 233 की छुट्टी हो चुकी है। 40 एक्टिव केस हैं। 24 की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस ( म्यूकरमाइकोसिस) वार्ड में कुल 27 मरीज भर्ती हैं, इनमें से छह मरीज कोविड पॉजिटिव तथा 21 नेगेटिव हैं। इनमे से 6 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें