मेरठ। क्लब-60 शिक्षा सेतु द्वारा रविवार को 13 छात्राओं को आराध्या स्कूल में पुरस्कृत किया गया। महेश रस्तोगी ने बताया कि डालमपुर की बेटियों को शिक्षित व आत्मनिर्भर करने हेतु उनको फीस, बुक्स, ड्रेस व कंम्प्यूटर ट्रेनिंग दी जाती है। वह अपनी बस्ती के 100 से अधिक साधनहीन बच्चों को रोज निशुल्क पढ़ाती हैं।
आत्मविकास प्रतियोगिता की विजेता खुशी को सिलाई मशीन सहित 33 छात्राओं को पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश ने की व संचालन केपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. सुरेश पाल, डाॅ. देवेंद्र गौतम व डाॅ. मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।