फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 13 फीट ऊंची डीजे कांवड़ रोकी

विज्ञापन
दौराला - दादरी चौकी पर ऊंची डीजे वाली कांवड़ छोटी कराते पुलिसकर्मी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- स्पीकर उतरवाकर मानकों के अनुरूप कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। हाईवे कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने डीजे कांवड़ों की जांच तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से डीजे कांवड़ की ऊंचाई अधिकतम 10 फीट निर्धारित की गई है। दादरी बॉर्डर पर बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी पर डीजे कांवड़ को रोककर नापतौल करने के बाद ही आगे रवाना किया जा रहा है।
बुधवार को चौकी पर पुलिस टीम ने किंग डीजे कांवड़ को रोककर नापतौल की। जांच में डीजे कांवड़ की ऊंचाई 13 फीट और चौड़ाई 12 फीट मिली। मानकों से अधिक ऊंचाई मिलने पर पुलिस ने कांवड़ को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद डीजे कांवड़ से अतिरिक्त स्पीकर उतरवाए गए। मानकों के अनुरूप किए जाने के बाद ही पुलिस ने कांवड़ को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। डीजे संचालक निमित चौधरी को निर्धारित मानकों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें