मेरठ। लालकुर्ती में नय्यर पैलेस के पीछे भाजपा नेता के यहां छापा मारकर 13 जुआरियों को लालकुर्ती पुलिस ने थाने से जमानत दे दी। इनके पास से पुलिस ने ढाई हजार रुपये बरामद किए। भाजपा नेता अजय खटीक फरार है। इस मामले में लालकुर्ती पुलिस की भूमिका की भी जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर सदर बाजार पुलिस को भाजपा नेता अजय खटीक निवासी पीएल शर्मा रोड के नय्यर पैलेस के पास ठिकाने पर जुआ पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को पकड़ा था हालांकि अजय खटीक मौके से भाग गया। एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस को आदेश देते हुए लालकुर्ती नय्यर पैलेस के पीछे बिना लालकुर्ती पुलिस को बताए छापा लगवा दिया था। पुलिस ने संजय निवासी दुर्गा वाड़ी सदर, रईस निवासी हुमायूँ नगर लोहिया नगर, चेतन निवासी बुढ़ाना गेट, रविन्द्र खटीकान मोहल्ला पीएल शर्मा रोड, दिनेश चन्द्र निवासी नगला बट्टू सिविल लाइन, साहिल निवासी झुग्गी बड़ा बाजार लालकुर्ती, सईद अहमद निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती, मोहम्मद अख्तर निवासी लालकुर्ती, बबलू निवासी पुरानी मोहनपुरी, भूपेंद्र निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कसेरुखेड़ा, राजेश निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती, कृपाल सिंह निवासी नूर नगर ब्रह्मपुरी, योगेंद्र ग्राम जटौली कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। अजय खटीक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस सट्टा पर्ची, तीन कैलकुलेटर, नौ डायरी आदि बरामद किए।