फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, तीन लाख रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गोरखपुर निवासी एक युवती को होटल में रिसेप्शन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर बंधक बना लिया गया। आरोप है कि युवती को दो माह तक होटल में रखा गया। होटल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने भागने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके तीन लाख रुपये छीन लिए। एक युवक की मदद से किसी तरह युवती होटल से निकली और थाने पहुंचकर पुलिस कोे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गोरखपुर के महाराजगंज निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह दादी के साथ महाराजगंज में रहती है। एक साल पहले वह क्रिकेट के अभ्यास के लिए मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखपुर निवासी महिला से हुई। वह मेरठ में नौकरी करती थी। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। छह महीने पूर्व उसकी दादी का देहांत हो गया। एक दिन उसके पास महिला का फोन आया और मेरठ के एक होटल नौकरी लगवाने की बात कही। वह दादी द्वारा दिए गए तीन लाख रुपये लेकर मेरठ आ गई। इसके बाद महिला युवती को लेकर परतापुर के पास स्थित एक आयो होटल में लेकर पहुंची। यहां कुछ दिन नौकरी की। नौकरी पसंद न आने पर उसने होटल संचालक से नौकरी छोड़ने की बात कही। आरोप है कि होटल संचालक व उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और होटल के कमरे में बंद कर लिया। आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये छीन लिए। वह किसी तरह एक युवक की मदद से यहां से निकली और परतापुर थाने पहुंची। और पुलिस को घटना की जानकारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि युवती की तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं, युवती ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने और धमकी देने के मामले में विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें