फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 विद्यालयों ने दर्ज कराई ऑनलाइन उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद भी मेरठ जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लग रही है। जिले में 12 अगस्त को 287 माध्यमिक विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई, केवल 128 स्कूलों में ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई है। डीआईओएस ने ऐसे स्कूलों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने सभी राजकीय, एडेड व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके लिए एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, लेकिन सभी स्कूलों में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 12 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ कार्यालय को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले स्कूलों की सूची जारी की। मेरठ जिले में 415 में से केवल 128 स्कूलों द्वारा ही शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराई गई। डीआईओएस ने सभी राजकीय व एडेड स्कूलों से अगस्त महीने के वेतन बिल के साथ इसका प्रमाणपत्र मांगा कि उनके विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों तथा अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर प्रतिदिन दर्ज कराई जा रही है। स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय 25 अगस्त तक यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनके विद्यालय में तैनात अध्यापकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पोर्टल पर प्रतिदिन समय से दर्ज की जा रही है। किसी विद्यालय द्वारा शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जाती है, माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को उन विद्यालयों की सूची भेजते हुए कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें