मेरठ। कोरोना से सोमवार कोे 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 126 नए मरीज मिले हैं। मरने वालों में सात मरीज मेरठ और चार आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। मृतकों में 57 वर्ष व्यक्ति सिविल लाइंस, 52 वर्षीय महिला अंबेडकरनगर रिठानी, 66 वर्षीय महिला रोशन पुरी फेज 2 पल्लवपुरम, 65 वर्षीय महिला सुनारों की धर्मशाला ब्रह्मपुरी, 73 वर्षीय व्यक्ति रायजादियान पुरानी तहसील कोतवाली, 71 साल की महिला किला परीक्षितगढ़ और 47 वर्षीय व्यक्ति साकेत का रहने वाला था।
इनके अलावा 47 वर्षीय महिला डबरा टीकरी जिला बागपत, 50 वर्षीय महिला जैन मोहल्ला बागपत की थीं, जबकि 68 वर्षीय व्यक्ति केकरी जिला अजमेर राजस्थान और 64 वर्षीय व्यक्ति अतरौली पिलखुआ जिला हापुड़ के थे। नए मरीजों में तीन डॉक्टर, 5 हेल्थ केयर वर्कर, 4 पुलिसकर्मी, 6 बैंकर, 4 ज्वैलर, दो अधिवक्ता, आया, एएनएम, घरेलू महिलाएं और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं। सोमवार को 2707 सैंपलों की जांच हुई। सैंपल के हिसाब से 4.66 प्रतिशत लोग संक्रमित निकले हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6247 हो गई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 159 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि शासन के आंकड़ों के मुताबिक मौत की संख्या ज्यादा है। 1598 मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें से 571 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 5 साल से लेकर 68 साल तक के मरीज संक्रमित निकले हैं। 77 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 4490 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। नये मरीज सुभाष बाजार, कंकरखेड़ा, जागृति विहार, गंगानगर, मवाना, राजेंद्र नगर, मेडिकल कॉलेज कैंपस, शिव शक्ति नगर, मोदीपुरम, लक्ष्मी नगर, खंदक बाजार, थापर नगर, पल्लवपुरम, शास्त्रीनगर, तेजगढ़ी, पांडव नगर, फूल बाग कॉलोनी, विकास विहार, शताब्दी नगर और मोहकमपुर के रहने वाले हैं। वहीं मेडिकल प्राचार्य कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस कारण सोमवार को प्राचार्य कार्यालय बंद किया गया।