लावड़। दशरथपुर के एक फार्म हाउस में 1 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम ने कस्बे के सैनी चौराहे पर बैठक की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की।
संगीत सोम ने कहा कि समारोह के लिए लगभग सवा लाख लोगों को निमंत्रण कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जा चुका है। इसके बावजूद जो लोग रह गए हैं उन्हें वह स्वयं आमंत्रित करने आए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन कराया जाता है। कहा कि कार्यक्रम में कई संतों के प्रवचन, भजन व देशभक्ति कविता की प्रस्तुति भी शामिल है। देश में इतने बड़े स्तर पर पहली बार होली मिलन समारोह आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान मोहन सैनी, संजय गुप्ता, यादराम जाटव, प्रवीन बजरंगी, रामभूल प्रजापति, जितेंद्र सैनी, अंकित शर्मा, मनोहर सैनी, भूरा चिंदौड़ी, कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।