फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गन्ना ने सर्वे की बारीकियां परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गन्ना ने सर्वे की बारीकियां परखीं
विज्ञापन

दौराला। प्रमुख सचिव गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेडडी द्वारा दौराला चीनी मिल क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा दौराला के कृषक रविंद्र पुत्र ओमपाल के खेतों में पहुंचकर गन्ना सर्वे की बारीकियों से जांच की। जांच के दौरान जीपीएस द्वारा कृषक के खेत में सर्वे किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव द्वारा किए गए सर्वे का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान खेतों की माप सही पाई गई। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि चीनी मिल द्वारा गन्ना विभाग के निर्देश के अनुसार ही सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि दौराला चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान करने में अग्रणी रही है। चीनी मिल द्वारा 31 मार्च तक का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। सरकार द्वारा स्वीकृत सॉफ्ट लोन का 65 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष 14.51 करोड़ रुपये का भुगतान 14 मई को समितियों को भेज दिया है। प्रमुख सचिव ने चीनी मिल द्वारा किए गए भुगतान को लेकर सफलता जाहिर की है। इसके बाद प्रमुख सचिव ने गन्ना समिति दौराला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अभिलेखों की जांच की गई और समिति के कर्मचारी मौजूद मिले। वहीं, समिति के सचिव को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार उप गन्ना आयुक्त, हरपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हापुड़, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सचिव सहकारी गन्ना समिति दौराला आंनद प्रकाश दूबे, गेट इंचार्ज अभिषेक तोमर आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें