करंट लगने से किसान की मौत
मवाना। गांव निलौहा में ट्यूबवेल चलाने गए किसान ब्रजपाल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निलौहा निवासी ब्रजपाल पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार शाम के समय खेतों में पानी देने के लिए टयूबवेल चलाने के लिए गया था। बताया कि ट्यूबवेल में करंट आने से ब्रजपाल की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा ब्रजपाल को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के भाई बिजेंद्रपाल ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
शराब के साथ गिरफ्तार
मवाना। थाना पुलिस ने गांव मटौरा से तरुण पुत्र उग्रसैन को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने दी।