फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख की लूट न खुली तो दे दूंगा जान

विज्ञापन
विज्ञापन
18 लाख की लूट न खुली तो दे दूंगा जान
विज्ञापन

- किठौर में 26 अप्रैल को लोहा व्यापारी प्रवीण वशिष्ट के मुनीम से हुई थी लूट
- व्यापारियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे प्रवीण ने दी आत्मदाह की धमकी
- व्यापारियों ने दिए पांच दिन, नहीं तो एसएसपी ऑफिस पर जमा करा देंगे दुकानों की चाबियां
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। किठौर इलाके में लोहा व्यापारी के मुनीम से 18 लाख रुपये की लूट का खुलासा न होने पर सोमवार को व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों ने जहां पांच दिनों में खुलासा न होने पर दुकानों की चाबियां पुलिस को सौंपने की बात कही तो पीड़ित लोहा व्यापारी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
लोहा व्यापारी प्रवीण वशिष्ठ के मुनीम अंकित मित्तल से 26 अप्रैल को किठौर में दो बदमाशों ने 18 लाख रुपये की लूट की थी। इस वारदात को 18 दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस ने बताया कि तमाम प्रयास के बावजूद भी बदमाशों का पता नहीं लगा। सोमवार को पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा और पीड़ित व्यापारी प्रवीण वशिष्ठ समेत कई व्यापारी एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे। आशु शर्मा ने कहा कि एसएसपी साहब, 18 दिनों के बाद भी अपराधियों का पता न लगना पुलिस की निष्क्रियता दिखाता है। अपराधी खुलेआम घटना कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि लूट की घटना अगर 5 दिनों में नहीं खुलती तो जिले के बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां एसएसपी ऑफिस पर ही जमा करा देंगे और वहीं धरना शुरू कर देंगे। पीड़ित व्यापारी प्रवीण वशिष्ठ ने कहा कि अगर घटना नहीं खुली तो उनके सामने आत्मदाह करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। क्राइम ब्रांच, सीओ किठौर और किठौर थाना पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें